��न्य उपयोग के लिए अभिजीत देखें।अभिजित या वेगा (Vega), जिसका बायर नाम "अल्फ़ा लायरे" (α Lyrae या α Lyr) है, लायरा तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से पाँचवा सब से रोशन तारा भी है। अभिजित पृथ्वी से 25 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। खगोलशास्त्री हज़ारों सालों से अभिजित का अध्ययन करते आए हैं और कभी-कभी कहा जाता है के यह "सूरज के बाद शायद आसमान में सब से महत्त्वपूर्ण तारा है"।
स्रोत: Wikipedia
��्रिस्बेन /ˈbrɪzbən/ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। लगभग 22.4 लाख की अनुमानित जनसंख्या के साथ यह ऑस्ट्रेलिया में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ब्रिस्बेन नदी पर बसा यह शहर क्वींसलैंड के दक्षिण-पूर्व में मारेटान बे और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के बीच कम ऊंचाई वाले जमीन पर स्थित है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी इसे 'मियान-जिन' के नाम से जानते हैं, जिसका अर्थ 'शूल के आकार की जगह' होता है। शहर का नामकरण १८२१ से १८२५ के बीच न्यू साउथ वेल्स के राज्यपाल रहे सर थॉमस ब्रिस्बेन के नाम पर किया गया है। ब्रिस्बेन के रहवासियों को ब्रिस्बेनाइट के नाम से जाना जाता है।
स्रोत: Wikipedia