��िंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है।
सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं।
स्रोत: Wikipedia
Macau
0
जानकारी
�
��काउ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है।
मकाओ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है, यह सब मिलकर इसे विश्व के सबसे धनी शहरों मे से एक बनाते हैं। यहां व्यापक श्रेणी के होटल, रिसॉर्ट, स्टेडियम, रेस्तरां और जुआघर हैं।
विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में, मकाओ की खुद की कानून व्यवस्था, टेलीफोन कोड, पुलिस बल होने के साथ अपनी मुद्रा भी है।
स्रोत: Wikipedia