Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Luxembourg vs. Perth -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Luxembourg Perth

Advertising

Close
share
Luxembourg
Perth

Luxembourg vs Perth

Luxembourg
Perth

Luxembourg

0

जानकारी





��क्ज़मबर्ग (लक्सेम्बर्गी : Groussherzogtum Lëtzebuerg, फ़्राँसिसी : Grand-Duché de Luxembourg, जर्मन : Großherzogtum Luxemburg) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी लक्ज़मबर्ग नगर है। इसकी मुख्य राजभाषाएँ- जर्मन, फ़्राँसिसी और लक्सेम्बर्गी भाषा हैं। इसके शासक एक राजा-समान ग्रैंड ड्यूक हैं। लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पाँच लाख के करीब है। लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहाँ प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद यानी जी॰डी॰पी॰ सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है। सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है। यहाँ जर्मन, फ्रेंच और लक्ज़मबर्गी भाषाएं बोली जाती हैं और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं। धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्ज़मबर्ग रोमन कैथोलिक के प्रभाव वाला देश है।

स्रोत: Wikipedia

Perth

0

जानकारी





��र्थ (अंग्रेज़ी: Perth) ऑस्ट्रेलिया के राज्य पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। आबादी के हिसाब से यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है। इसकी स्थापना 12 जून 1829 को केप्टन जेम्स स्टर्लिंग ने की थी। पर्थ की वर्तमान जनसंख्या 1.74 मिलियन (लगभग 5 करोड़) है। महानगरीय क्षेत्र, ऑस्ट्रेलियाई दक्षिण पश्चिम डिवीजन के हिंद महासागर तथा एक कम तटीय कटाव जिसे डार्लिंग रेंज के रूप में जाना जाता है, के मध्य में स्तिथ है। पर्थ शहर के केन्द्रीय व्यापार जिले एवं विभिन्न उपनगर हंस नदी के किनारे स्तिथ हैं। व्यापार और प्रशासन केंद्र और संपन्नता में लगातार वृद्धि होने से पर्थ को "सिटी ऑफ लाइट" के सम्मान से नवाजा गया है। सन् 2011 में " दी इकोनोमिस्ट " की सूची में पर्थ को आँठवा स्थान प्राप्त हुआ।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff