Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Luxembourg vs. Montana -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Luxembourg Montana

Advertising

Close
share
Luxembourg
Montana

Luxembourg vs Montana

Luxembourg
Montana

Luxembourg

0

जानकारी





��क्ज़मबर्ग (लक्सेम्बर्गी : Groussherzogtum Lëtzebuerg, फ़्राँसिसी : Grand-Duché de Luxembourg, जर्मन : Großherzogtum Luxemburg) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी लक्ज़मबर्ग नगर है। इसकी मुख्य राजभाषाएँ- जर्मन, फ़्राँसिसी और लक्सेम्बर्गी भाषा हैं। इसके शासक एक राजा-समान ग्रैंड ड्यूक हैं। लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पाँच लाख के करीब है। लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहाँ प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद यानी जी॰डी॰पी॰ सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है। सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है। यहाँ जर्मन, फ्रेंच और लक्ज़मबर्गी भाषाएं बोली जाती हैं और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं। धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्ज़मबर्ग रोमन कैथोलिक के प्रभाव वाला देश है।

स्रोत: Wikipedia

Montana

0

जानकारी





��ोन्टाना (अंग्रेज़ी: Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff