Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Luxembourg vs. Dallas -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Luxembourg Dallas

Advertising

Close
share
Luxembourg
Dallas

Luxembourg vs Dallas

Luxembourg
Dallas

Luxembourg

0

जानकारी





��क्ज़मबर्ग (लक्सेम्बर्गी : Groussherzogtum Lëtzebuerg, फ़्राँसिसी : Grand-Duché de Luxembourg, जर्मन : Großherzogtum Luxemburg) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी लक्ज़मबर्ग नगर है। इसकी मुख्य राजभाषाएँ- जर्मन, फ़्राँसिसी और लक्सेम्बर्गी भाषा हैं। इसके शासक एक राजा-समान ग्रैंड ड्यूक हैं। लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पाँच लाख के करीब है। लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहाँ प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद यानी जी॰डी॰पी॰ सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है। सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है। यहाँ जर्मन, फ्रेंच और लक्ज़मबर्गी भाषाएं बोली जाती हैं और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं। धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्ज़मबर्ग रोमन कैथोलिक के प्रभाव वाला देश है।

स्रोत: Wikipedia

Dallas

Oregon

USA
14748
97338

जानकारी





��ैलस संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रान्त का सबसे बड़ा नगर है। यह ट्रिनिटी नदी पर, फोर्टवर्थ से ४५ किमी पूर्व तथा ओकलाहोमा प्रांतीय रेखा से ७५ मील पर बसा है। यह मुख्य बंदरगाह तथा व्यापारिक नगर है एवं डैलस बरलिंगटन, फ्रसको, सांतोफी, कैनजैस आदि अन्यान्य व्यापारिक नगरों से जुड़ा हुआ है। इस केंद्र पर प्रतिदिन प्राय: १०० यात्री रेलगाड़ियाँ आती जाती हैं। यहाँ के पृष्ठप्रदेश में रुई, प्राकृतिक गैस, तेल तथा अन्य खनिज पाए जाते हैं, जिनका यह नगर मुख्य व्यापारिक केंद्र है। यहाँ पर लगभग ८० उद्यान ४,७६७ एकड़ भूमि पर फैले हुए हैं। डैलस पब्लिक विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ मदिरा, वस्त्र, कागज, सीमेंट लोह उद्योग, लकड़ी के बने सामान, विद्यूद्यंत्र तथा खाद्य पदार्थो को डिब्बाबंद करने के अनेक औद्योगिक संस्थान हैं। ट्रिनिटी नदी पर १८४१ ई० में जॉन नील ब्रायन द्वारा पीटर्स कालोनी नामक गाँव का शिलान्यास किया गया जो १८४५ ई० में, फिलाडेल्फिया के उपराष्ट्रपति जार्ज मफ्फलिन डैलस के द्वारा उदघाटन के समय तक डैलस नगर हो चुका था।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff