Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Lebanon vs. Seattle -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Lebanon Seattle

Advertising

Close
share
Lebanon
Seattle

Lebanon vs Seattle

Lebanon
Seattle

Lebanon

0

जानकारी





��ेबनॉन, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इसराइल स्थित है। भूमध्य बेसिन और अरब के भीतरी भाग के बीच में सेतु बने इस देश का इतिहास समृद्ध और मिश्रित है। यह भूमि फ़ीनिसियनों की अति-प्राचीन (2500 ईसापूर्व - 539 ईसापूर्व) संस्कृति का स्थल थी जहाँ से लेखन कला के विकास की कड़ी जुड़ी है। इसके बाद फ़ारसी, यूनानी, रोमन, अरब और उस्मानी तुर्कों के कब्जे में रहने के बाद यह फ्रांस के शासन में भी रहा। इसी ऐतिहासिक वजह से देश की धार्मिक और जातीय विविधता इसकी अनूठी सांस्कृतिक पहचान बनाती है। यहाँ 60 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें शिया और सुन्नी का लगभग समान हिस्सा है और लगभग 38 प्रतिशत ईसाई। 1943 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद यहाँ एक गृहयुद्ध चला था और 2006 में इसराइल के साथ एक युद्ध। यहाँ एक विशेष प्राकर की गणतांत्रिक सरकार का शासन है जिसमें राष्ट्रपति एक ईसाई होता है, प्रधान मंत्री एक सुन्नी मुस्लिम, निव्राचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष एक शिया मुस्लिम और उप प्रधान मंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहाँ की सबसे बोले जाने वाली और सांवैधानिक भाषा है।

स्रोत: Wikipedia

Seattle

0

जानकारी





��ीऐटल (अंग्रेजी: Seattle) अमेरिका के वाशिंगटन राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह वाशिंगटन राज्य का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ वहाँ का प्रमुख बन्दरगाह भी है। यह प्रशान्त महासागर तथा लेक वौशिन्ग्टन के बीच स्थित है। कनाडा की सीमा यहाँ से केवल १६० किलोमीटर दूर है। अप्रैल २००९ में यहाँ की आबादी लगभग ६१७०० थी। पाइक प्लेस मार्केट यहाँ की बड़ी मशहूर सब्जी मंडी है। पर्य्टक एवं निवासी रोज फल, सब्जियाँ, फूल, मछली आदी ख्ररीदनें यहाँ हजारों की तादाद् में आते हैं। मानव यहाँ कम-से-कम ४००० र्वषों से बसा हुआ है। गोरों का आगमन सन १८५१ में शुरु हुआ। आर्थ्रर डेन्नी तथा उनके साथियों ने सबसे पह्ली बस्ती बसायी जिसका नाम न्यू यॉर्क-ऍल्काइ रखा गया। सन १८५३ में दुवामिश तथा सुवामिश कबीलों के सरदार सिआलह को सम्मानित करने के लिये बस्ती का नाम सिऐटल रखा गया।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff