Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Doha vs. Irkutsk -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Doha Irkutsk

Advertising

Close
share
Doha
Irkutsk

Doha vs Irkutsk

Doha
Irkutsk

Doha

0

जानकारी

दोहा अर्द्धसम मात्रिक छंद है। यह दो पंक्ति का होता है इसमें चार चरण माने जाते हैं | इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) में १३-१३ मात्राएँ और सम चरणों (द्वितीय तथा चतुर्थ) में ११-११ मात्राएँ होती हैं। विषम चरणों के आदि में प्राय: जगण (।ऽ।) टालते है, लेकिन इस की आवश्यकता नहीं है। 'बड़ा हुआ तो' पंक्ति का आरम्भ ज-गण से ही होता है। सम चरणों के अंत में एक गुरु और एक लघु मात्रा का होना आवश्यक होता है अर्थात अन्त में लघु होता है। उदाहरण- बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर। पंथी को छाया नहीं, फल लागैं अति दूर।। मुरली वाले मोहना, मुरली नेक बजाय। तेरी मुरली मन हरे, घर अँगना न सुहाय॥हेमचन्द्र के मतानुसार दोहा-छन्द के लक्षण हैं - समे द्वादश ओजे चतुर्दश दोहक: समपाद के अन्तिम स्थान पर स्थित लघु वर्ण को हेमचन्द्र गुरु-वर्ण का मापन देता है.



'अत्र समपादान्ते गुरुद्वयमित्याम्नाय:' यह सूत्र विषद किया है। मम तावन्मतमेतदिह - किमपि यदस्ति तदस्तु रमणीभ्यो रमणीयतरमन्यत् किमपि न अस्तु

स्रोत: Wikipedia

Irkutsk

623736

जानकारी

इरकुत्स्क (रूसी भाषा: Ирку́тск, अंग्रेज़ी: Irkutsk) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित इरकुत्स्क ओब्लास्त नामक प्रान्त की राजधानी है। अंगारा नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर साइबेरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है और २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,८७,२२५ गिनी गई थी। इसके पास अन्गार्स्क (Angarsk) और शेलेख़ोव (Shelekhov) शहर स्थित हैं जो इरकुत्स्क महानगर क्षेत्र का हिस्सा गिने जाते हैं और अगर इन्हें भी गिना जाए तो इरकुत्स्क महानगर की आबादी १० लाख के आसपास है। इरकुत्स्क में जुलाई में तापमान ३७.



२ सेंटीग्रेड तक जा चुका है और सर्दियों में जनवरी में −४९.७ सेंटीग्रेड तक गिर भी चुका है। इतनी भयंकर सर्दी में शीतकालीन मौसम में किसी ज़माने में यहाँ दूध जमी हुई ईंटों में बिका करता था। यह शहर सन् १६६१ में एक फ़ौजी यातायात पड़ाव के रूप में स्थापित हुआ था लेकिन समय के साथ काफ़ी विस्तृत हो गया।

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff