Javascript must be enabled to use all features of this site and to avoid misfunctions
Baghdad vs. Prague -
HOME
:
शहरों
NEW

स्थान Baghdad Prague

Advertising

Close
share
Baghdad
Prague

Baghdad vs Prague

Baghdad
Prague

Baghdad

Baghdad Governorate

Iraq
7216040

जानकारी

बग़दाद (अरबी: بغداد‎) विश्व का एक प्रमुख नगर एवं ईराक की राजधानी है। इसका नाम ६०० ईपू के बाबिल के राजा बागदाद पर पड़ा है। यह नगर 4,000 वर्ष पहले पश्चिमी यूरोप और सुदूर पूर्व के देशों के बीच, समुद्री मार्ग के आविष्कार के पहले कारवाँ मार्ग का प्रसिद्ध केंद्र था तथा नदी के किनारे इसकी स्थिति व्यापारिक महत्व रखती थी। मेसोपोटामिया के उपजाऊ भाग में स्थित बगदाद वास्तव में शांति और समृद्धि का केंद्र था। 9वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में यह अपने चरमोत्कर्ष पर था। उस समय यहाँ प्रबुद्ध खलीफा की छत्रछाया में धनी व्यापारी एवं विद्वान लोग फले-फूले। रेशमी वस्त्र एवं विशाल खपरैल के भवनों के लिए प्रसिद्ध बगदाद इस्लाम धर्म का केंद्र रहा है। यहाँ का औसत ताप लगभग 23 डिग्री सें.



तथा वार्षिक वर्षा सात इंच हैं, अत: यहाँ खजूर तथा झाड़ियों के कुंज अधिक मिलते हैं। बगदाद (Baghdad) स्थिति : 33 डिग्री 20 मिनट उत्तर अक्षांश तथा 44 डिग्री 25मिनट पूर्वी देशान्तर। इराक में फारस की खाड़ी से 250 मील दूर, दजला नदी के किनारे, सागरतल से 120 फुट की ऊँचाई पर स्थित।

स्रोत: Wikipedia

Prague

0

जानकारी

प्राग (चेक: प्राहा; जर्मन: प्राग; अंग्रेज़ी: Prague) चेक गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोपीय संघ का 14वां सबसे बड़ा शहर है। प्राग कभी बोहेमिया की ऐतिहासिक राजधानी हुआ करती थी। वल्टावा नदी के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह शहर 1.3 मिलियन लोगों का घर है, जबकि इसके महानगरीय क्षेत्र की 2.6 लाख की आबादी होने का अनुमान है। शहर में समशीतोष्ण जलवायु है, अर्थात: गर्म गर्मियाँ और बेहद ठंड सर्दियाँ। प्राग एक समृद्ध इतिहास के साथ मध्य यूरोप का एक राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। रोमनकाल के दौरान स्थापित और गॉथिक, पुनर्जागरण और बारोक युग में समृद्ध प्राग, बोहेमिया साम्राज्य की राजधानी थी और कई पवित्र रोमन सम्राटों का मुख्य निवास स्थल थी, जिसमें मुख्यत: चार्ल्स चतुर्थ (शा.



1346-1378) शामिल थे। यह हाब्सबर्ग राजशाही और उसके ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर था। शहर ने दोनों विश्व युद्धों और युद्ध के बाद के कम्युनिस्ट युग के दौरान बोहेमियन और यूरोपीय धर्मसुधार, तीस साल का युद्ध और 20वीं शताब्दी के इतिहास में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है।.

स्रोत: Wikipedia

More intresting stuff