��म्मम (अद दम्माम भी) (अरबी: الدمام) सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त की राजधानी है जो दुनिया में तेल का सर्वाधिक समृद्ध क्षेत्र है। इस प्रान्त के न्यायिक और प्रशासनिक निकाय और कई सरकारी विभाग इस शहर में स्थित हैं। दम्माम, इस्टर्न प्रोविंस का सबसे बड़ा शहर है और सऊदी अरब में रियाद और जेद्दा के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
दम्मम और इस्टर्न प्रोविंस के बाकी इलाके के लिए किंग फाहद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (KFIA) की सेवा उपलब्ध है जो भूमि के क्षेत्रफल (लगभग 780 km2) के आधार पर विश्व में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और जो शहर के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
दम्मम का किंग अब्दुल अजीज सी पोर्ट, फ़ारस की खाड़ी में सबसे बड़ा है। देश में आयात-निर्यात की मात्रा के मामले में इस बंदरगाह का स्थान जेद्दा के बाद दूसरा है।
स्रोत: Wikipedia
Macau
0
जानकारी
�
��काउ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है।
मकाओ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है, यह सब मिलकर इसे विश्व के सबसे धनी शहरों मे से एक बनाते हैं। यहां व्यापक श्रेणी के होटल, रिसॉर्ट, स्टेडियम, रेस्तरां और जुआघर हैं।
विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में, मकाओ की खुद की कानून व्यवस्था, टेलीफोन कोड, पुलिस बल होने के साथ अपनी मुद्रा भी है।
स्रोत: Wikipedia